🔊
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की फिट उत्तराखंड अभियान की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिट उत्तराखंड अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों को 15 दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर इस योजना को तैयार करेंगे, जिसे राज्य और जिला स्तर पर हर महीने व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईट राइट, बी फिट अभियान के तहत नमक, चीनी और तेल के सीमित उपयोग का संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाए। अभियान को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और ग्राम स्तर तक व्यापक रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। स्कूलों और कॉलेजों में नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे ताकि छात्र-छात्राओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। इसलिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा, युवा और महिला मंगल दलों को अभियान में शामिल करने के साथ खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बेहतर उपयोग
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बने खेल परिसरों का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए समुचित सुविधाएं दी जाएं। इसके लिए सतत् स्पोर्ट्स ईको सिस्टम विकसित करने पर बल दिया गया।
राज्य में विकसित किए जा रहे खेल प्रशिक्षण केंद्रों की स्थिति:
28 बहुउद्देशीय हॉल
52 छोटे और बड़े स्टेडियम
155 प्लेग्राउंड और हॉल
1 शूटिंग रेंज
5 एथलेटिक ट्रैक
1 माउंटेनियरिंग सेंटर
1 लॉन बॉल ग्राउंड
5 एस्ट्रो टर्फ्स
1 वेलोड्रोम और 1 एडवेंचर ट्रेनिंग संस्थान
बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री रविनाथ रमन, श्री रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, और निदेशक खेल श्री प्रशांत आर्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान को राज्य के ;रजतोत्सव कैलेंडर; में शामिल करने के भी निर्देश दिए, ताकि इसे एक बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।