• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। , >>> जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण। , >>> मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती। , >>> जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल प्रबंधन फरार, स्वास्थ्य विभाग ने खामियां मिलने पर वरदान अस्पताल को सील किया (Champawat News)

Posted by admin
2025-09-27 20:41:04
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल प्रबंधन फरार, स्वास्थ्य विभाग ने खामियां मिलने पर वरदान अस्पताल को सील किया


काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही के आरोप में बड़ा मामला सामने आया है। डिलीवरी के बाद अधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच में खामियां मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल का समूचा स्टाफ मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतका रेनू (32) पत्नी सरनजीत सिंह, निवासी ग्राम बढ़ेपुर मजरा पुरी, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन उसे बृहस्पतिवार सुबह एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर लेकर पहुंचे थे। वहां महिला डॉक्टर ने उन्हें अन्य अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। इसी बीच परिसर में मिली एक आशा कार्यकर्ता ने परिजनों को अलीगंज रोड स्थित वरदान अस्पताल में भर्ती करने का सुझाव दिया।

परिजनों के अनुसार, रेनू को दोपहर करीब तीन बजे वरदान अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात दर्द बढ़ने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही और शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ऑपरेशन के बाद रेनू ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन ऑपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल कर्मियों ने रेनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद रोड स्थित दो निजी अस्पतालों में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन मृतका का शव लेकर दोबारा वरदान अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने टीम के साथ अस्पताल की जांच की। कागजातों में गंभीर खामियां मिलने पर अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“एलोपैथिक अस्पताल के नाम पर अस्थायी पंजीकरण

वरदान अस्पताल के दस्तावेजों में खामियां मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल का एक संचालक विजय नगर में और दो संचालक मुरादाबाद व बिजनौर में रहते हैं। एलोपैथिक अस्पताल के नाम पर अस्थायी पंजीकरण कराया गया था।
- डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

भर्ती मरीज को किया गया शिफ्ट

अस्पताल सील होने के दौरान वहां भर्ती महिला मरीज शबनम पत्नी वसीम निवासी गंगे बाबा को मुरादाबाद रोड स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शबनम का भी हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और उसने बच्चे को जन्म दिया था।

महिला की मौत के बाद जांच में खामियां मिलने पर अस्पताल को सील कराया गया है। प्रबंधन को दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अभय प्रताप सिंह, एसडीएम काशीपुर


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।

    सरकार जनता के द्वार पहुँची नेपाल सीमा के डूंगरा बोरा, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती ने मौके पर निपटाईं 45 समस्याएं।

    धामी ही भरोसा, 2027 में भी चंपावत से चुनाव लड़ें मुख्यमंत्री- तल्लादेश में गूंजी मांग, विकास की रफ्तार जारी रखने को धामी जरूरी, दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया कप्तान, धेनु पुरुषोत्तम बने 19वें डीएफओ।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in