🔊
लोहाघाट में रुद्रपुर की द मेडिसिटी द्वारा लगाया जायेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी परामर्श
लोहाघाट, 13 अप्रैल 2025:
रुद्रपुर स्थित प्रतिष्ठित अस्पताल द मेडिसिटी द्वारा लोहाघाट के नगर पालिका बारात घर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
शिविर में विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें शामिल हैं:
डॉ. दीपक धावड़ – वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. अंजू धावड़ – वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. शिव मोहन – वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. अविनाश पाल – वरिष्ठ हड्डी एवं कूल्हा रोग विशेषज्ञ
डॉ. बी. नितिन – वरिष्ठ नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ
शिविर के मुख्य संयोजक गोविंद वर्मा (अध्यक्ष, नगर पालिका लोहाघाट) एवं जीवन मेहता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) हैं।
इस शिविर में मरीजों को पुरानी रिपोर्ट व पर्चे लाने की सलाह दी गई है। साथ ही, आयुष्मान कार्ड, TPA, ECHS और ESI जैसी सुविधाओं के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थान: नगर पालिका बारात घर, लोहाघाट
तिथि: 13 अप्रैल 2025 (रविवार)
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
7983077714, 8859329053
-