🔊
मायावती धर्मार्थ अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन
लोहाघाट, 17 अप्रैल 2025 —
रामकृष्ण मठ, बेलूरमठ द्वारा संचालित अद्वैत आश्रम "मायावती धर्मार्थ अस्पताल" में आगामी दिनों में दो विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
पहला चिकित्सा शिविर 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें दूरबीन (लैप्रोस्कोपी) द्वारा पित्त की पथरी, हर्निया आदि के ऑपरेशन किए जाएंगे। इस शिविर में लंदन के प्रख्यात सर्जन डॉ. कृष्णा सिंह (M.S.) मरीजों का परीक्षण करेंगे और आवश्यकतानुसार सर्जरी भी करेंगे। मरीजों को आश्रम की ओर से आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके बाद, 2 जून से 6 जून 2025 तक एक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों का परीक्षण और ऑपरेशन किया जाएगा। इस नेत्र शिविर में कोलकाता के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ — डॉ. तुषारकान्ती हाजरा (M.S.), डॉ. कौशिक बसु (M.S.), डॉ. श्यामापद विश्वास (M.S.) एवं डॉ. सोमनाथ मंडल (M.S.) — अपनी सेवाएँ देंगे। इस शिविर में भी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की जाएंगी।
स्वामी शुद्धिदानन्द, अध्यक्ष, मायावती धर्मार्थ अस्पताल ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे इन दोनों शिविरों का लाभ उठाएँ। दोनों शिविरों में मरीजों का पंजीकरण प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा।