🔊
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पहाड़ की महिलाओं और लोक देवी-देवताओं पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
नैनीताल।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ की महिलाओं को नाचने वाली कहने तथा लोक देवी-देवताओं को लेकर की गई अभद्र एवं विवादास्पद टिप्पणियों के मामले में उनके खिलाफ मुखानी थाना, नैनीताल में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो/बयानों को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ज्योति अधिकारी को नोटिस जारी कर तलब किया है।
स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस प्रकार की टिप्पणियाँ पहाड़ की महिलाओं की गरिमा तथा लोक आस्था को ठेस पहुँचाने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विधिक जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।