🔊
उत्तराखंड में आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा
देहरादून, 13 जुलाई 2026। उत्तराखंड शासन ने कतर (Qatar) के पूर्व अमीर एवं फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के आकस्मिक निधन पर सोमवार, 13 जुलाई 2026 को पूरे प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
इसके साथ ही, राजकीय शोक के दिन कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। शासन ने सभी विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस महानिदेशक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
यह आदेश उत्तराखंड शासन के सचिव राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी किया गया है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: