• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु , >>> सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी , >>> 4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर , >>> चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित , >>> डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक। ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड उधमसिंह नगर

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं मैनुअल सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने युवती को अजमेर से सकुशल बरामद किया, अभियुक्त गिरफ्तार (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-15 20:20:29
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं मैनुअल सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने युवती को अजमेर से सकुशल बरामद किया, अभियुक्त गिरफ्तार


दिनांक 5/7/2026 को थाना क्षेत्र की एक युवती को काशीपुर कुमाऊँ कालोनी के मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटे पुत्र आशफ अली द्वारा बहला फुसलाकर कर ले जाने के संबंध में थाने पर मु0अ0सं0 253/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर के निर्देश पर तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि युवती एवं अभियुक्त, दोनों के पास मोबाइल फोन नहीं था। ऐसे में तकनीकी लोकेशन प्राप्त होना संभव नहीं था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और लगातार अथक परिश्रम करते हुए विभिन्न जनपदों एवं राज्यों में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया। साथ ही मैनुअल सूचना तंत्र (Human Intelligence), स्थानीय स्रोतों एवं लगातार फील्ड वर्क के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए।
लगातार की गई मेहनत, सटीक विश्लेषण एवं प्रभावी समन्वय के फलस्वरूप पुलिस टीम राजस्थान के अजमेर पहुंची, जहां से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद युवती द्वारा दिए गए बयानों एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64A एवं धारा 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की वृद्धि की गई। तत्पश्चात अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण अत्यंत संवेदनशील था, जिसके चलते क्षेत्र में जनभावनाएं भी प्रभावित थीं। पुलिस ने पूरी गंभीरता, संयम एवं पेशेवर ढंग से कार्य करते हुए न केवल युवती को सकुशल बरामद किया, बल्कि पूरे प्रकरण के दौरान कानून-व्यवस्था भी प्रभावी रूप से बनाए रखी।

गिरफ्तार अभियुक्त
मौहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू पुत्र आशफ अली निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनागाजी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष

पुलिस टीम
1.SHO हरेंद्र चौधरी
2.SSI नवीन बुधानी
3.SI कौशल भाकुनी
4.का.सुरेंद्र
5.का.धीरज
6.का. किरन मेहता
7.SPO माजिद
8.SPO राहुल

पुलिस की अपील काशीपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संवेदनशील घटना के संबंध में अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर असत्य या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी प्रकार की सूचना होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष, त्वरित एवं कानूनसम्मत कार्रवाई के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

    छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27: संवीक्षा के बाद वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी।

    चम्पावत में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, फायर यूनिट ने हटाकर यातायात कराया सुचारु

    अंडर-19 हैंडबॉल में चम्पावत की बेटियों ने रचा इतिहास, ऊधमसिंह नगर को 13-8 से हराकर बनीं राज्य चैंपियन, मा. मुख्यमंत्री के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के प्रयासों को मिल रही मजबूती, राज्य स्तर पर चमकीं चम्पावत की बेटियां।

    HPV टीकाकरण अभियान में चम्पावत का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कर प्रदेश में तीसरा स्थान, 2,275 के लक्ष्य के सापेक्ष 2,277 टीकाकरण, शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ अग्रणी जनपदों में चम्पावत।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in