🔊
चंपावत को मिलेगा बहुउपयोगी सांस्कृतिक मंच, प्रेक्षागृह निर्माण हेतु ₹5.22 करोड़ की स्वीकृति — ₹1.01 करोड़ की पहली किस्त जारी
चंपावत, 22 मई 2025:
चंपावत में निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित प्रेक्षागृह के कार्यों को गति देते हुए शासन द्वारा कुल ₹5.22 करोड़ (₹522 लाख) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में ₹1.01 करोड़ (₹101.68 लाख) की राशि व्यय हेतु अवमुक्त कर दी गई है।
जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने बताया कि पूर्व में जिला योजना और अन्य स्रोतों से ₹267.78 लाख की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी थी। शेष ₹254.22 लाख की पूर्ति हेतु अब शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस राशि से प्रेक्षागृह के शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह आधुनिक एवं बहुउपयोगी सांस्कृतिक प्रेक्षागृह जनपद की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान और ऊर्जा देगा। शासन द्वारा परियोजना की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
-