🔊
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची जारी, यहां चेक करें अपना नाम
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची secvoter.uk.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दी है। अब ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे देखें सूची में अपना नाम:
1. वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जाएं।
2. “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपना जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत आदि विवरण भरें।
4. अपना नाम, परिवार के सदस्य या वार्ड के अनुसार सूची में खोजें।
नाम छूट गया? ये करें:
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने जानकारी दी कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय जाकर निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन का आवेदन कर सकते हैं।
विशेष जानकारी:
घर-घर सर्वेक्षण के बाद यह सूची 17 जनवरी को प्रकाशित की गई थी।
1 से 22 मार्च के बीच ग्रामवार बैठकों में छूटे नाम जोड़ने का विशेष अभियान भी चलाया गया (हरिद्वार को छोड़कर)।
सुझाव: चुनाव में भाग लेने के लिए समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में जरूर चेक करें और जरूरत हो तो संशोधन के लिए आवेदन करें।