• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। , >>> जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण। , >>> मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती। , >>> जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

समर हत्याकांड: बरात में स्नो स्प्रे डालने पर बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर की थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-24 16:33:45
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

समर हत्याकांड: बरात में स्नो स्प्रे डालने पर बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर की थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार


मंगलौर (हरिद्वार), 24 मई:

बारात में स्नो स्प्रे को लेकर हुआ विवाद, समर खान की चाकुओं से गोदकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

मंगलौर में शादी की एक बारात के दौरान हुए मामूली विवाद ने बुधवार तड़के बड़ा हिंसक रूप ले लिया। स्नो स्प्रे को लेकर शुरू हुई कहासुनी में वापस लौटने पर समर खान नामक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए हैं।

बारात में हुआ था झगड़ा, वापसी में हमला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम नगर के मोहल्ला पठानपुरा से एक बारात मुजफ्फरनगर गई थी। बारात के दौरान स्नो स्प्रे डालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत करा दिया गया, लेकिन जब बारात तड़के करीब एक बजे लौट रही थी, तभी बस में फिर से विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक युवक ने अपने साथियों को फोन कर हमले की तैयारी के लिए कह दिया।

मोहल्ले में पहुंचते ही हमला, समर की मौके पर मौत

जैसे ही बारात मोहल्ले में पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने समर खान, समद, उवैस और सलमान पर चाकुओं से हमला कर दिया। समर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार

घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने शाह आलम, अब्दुल रहमान, फैजू, अमन उर्फ साहिल और गुलजार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शाह आलम और अमन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं।

एसएसपी ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपियों ने बारात में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए यह हमला किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹5,000 के इनाम की घोषणा की..!!


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।

    सरकार जनता के द्वार पहुँची नेपाल सीमा के डूंगरा बोरा, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती ने मौके पर निपटाईं 45 समस्याएं।

    धामी ही भरोसा, 2027 में भी चंपावत से चुनाव लड़ें मुख्यमंत्री- तल्लादेश में गूंजी मांग, विकास की रफ्तार जारी रखने को धामी जरूरी, दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया कप्तान, धेनु पुरुषोत्तम बने 19वें डीएफओ।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in