🔊
उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से पहले देगा दस्तक, झमाझम बारिश के आसार, इस दिन पहुंचेगा उत्तराखंड में मानसून पूरी खबर पढ़े
उत्तराखंड में इस बार मानसून सामान्य से करीब पांच दिन पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दस जून के आसपास प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इससे पहले ही जून के पहले सप्ताह में प्री-मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी, खासकर पहाड़ी जिलों में बारिश का जोर अधिक रहेगा।
मौसम विभाग केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में पहले से ही हल्की बारिश का सिलसिला बना रहेगा, जिसे प्री-मानसून शॉवर कहा जा रहा है। हालांकि पांच जून के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद जल्द ही मुख्य मानसून जोर पकड़ लेगा।
इस बार उत्तराखंड में औसत से छह फीसदी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जहां सामान्य औसत वर्षा 87 सेंटीमीटर होती है, वहीं इस बार यह 108 फीसदी तक पहुंच सकती है, यानी इस साल अच्छी और भरपूर बारिश की उम्मीद है।
मुख्य बिंदु:
मानसून की संभावित दस्तक: 10 जून तक
पांच दिन पहले पहुंच सकता है मानसून
जून के पहले सप्ताह में तेज प्री-मानसून बारिश की संभावना
प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश का अनुमान
इस अनुमान से किसानों, जल प्रबंधन विभाग और पर्यटन क्षेत्र को राहत की उम्मीद बंधी है, लेकिन आपदा प्रबंधन एजेंसियों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, खासकर भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं को लेकर।