🔊
सम्मान : सूरज लडवाल का बढ़ा मान , विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान
सम्मान : सूरज लडवाल का बढ़ा मान , विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान
चम्पावत : हिंदी भाषा के प्रति प्रेम , सम्मान और समर्पण के साथ पत्रकारिता के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे , चम्पावत जिला निवासी - उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक सूरज लडवाल को प्रतिष्ठित - हिंदी हितैषी सम्मान से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान उन्हें बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी.) की ओर से प्रदान किया गया ।
• हिंदी के प्रति समर्पण को मिली पहचान -
समिति की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है - सूरज लडवाल द्वारा अपने दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग पठन , लेखन और वाचन के माध्यम से करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया जा रहा है । इसी हिंदी प्रेम और समर्पण को देखते हुए उन्हें - हिंदी हितैषी सम्मानप्रदान किया गया ।
• हिंदी दिवस पर मिला सम्मान बना खास -
14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान सूरज लडवाल के लिए इसलिए भी खास है , क्योंकि यह सम्मान हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम , लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान की पहचान है । हिंदी दिवस के मौके पर - हिंदी हितैषी सम्मान मिलना उनके लिए गौरव के साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला अवसर है ।
• पत्रकारिता के साथ हिंदी सेवा का भी संकल्प -
सूरज लडवाल , उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक के रूप में उत्तराखंड से जुड़ी जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाते हैं । स्थानीय मुद्दों , जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को हिंदी के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना उनके पत्रकारिता कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है । सम्मान मिलने के बाद हिंदी भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के उनके संकल्प को और मजबूती मिलने की उम्मीद है ।
•तीन विश्व कीर्तिमान बनाने वाली संस्था ने दिया सम्मान -
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति , साहित्य और हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों के लिए जानी जाती है । समिति को तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली संस्था है । वर्ष 2021 में 208 घंटे , वर्ष 2022 में 280 घंटे और वर्ष 2024 में 55 देशों के हिंदी कवियों सहित 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन आयोजित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए ।
• लडवाल को सम्मान मिलने पर पत्रकारिता जगत में खुशी -
सूरज लडवाल को मिले इस सम्मान से उत्तराखंड के पत्रकारिता और साहित्य प्रेमियों में भी खुशी है । हिंदी के प्रति उनके योगदान को मिले इस सम्मान को क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: