🔊
चंपावत: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025
चंपावत, 3 जून 2025 – जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों की सहायता से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, जबकि लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार, केवल वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जिन्होंने नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया हो। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/registration लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होता है। यह प्रवेश परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है और इसका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना है।
यह एक सुनहरा अवसर है उन छात्र-छात्राओं के लिए जो सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।