🔊
बेरीनाग मेला महोत्सव के तृतीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ समापन
बेरीनाग मेला महोत्सव के तृतीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ समापन
आज बेरीनाग मेला महोत्सव के तृतीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक टीमों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
समापन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राजेश रावत, महासचिव श्री मनीष पंत, संयोजक श्री दीपक कालाकोटी, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं दर्जा राज्यमंत्री श्री नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक श्रीमती मीना गंगोला, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पंत, सभासद श्रीमती नीरू कार्की, नामित सभासद श्रीमती मंजू बाफिला, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के निदेशक श्री दल बहादुर बाफिला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री त्रिभुवन भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेश पंत, जिला प्रचारक श्री गणेश, जिला संघचालक श्री गोविंद खाती, श्री एलएम टम्टा, ज्येष्ठ प्रमुख श्री धीरज बिष्ट, श्री जीवन पंत, श्री पंकज कार्की, श्री धीरज रोतेला, श्री गणेश रावत, श्री कृपाल सिंह रोतेला, श्री डीआर टम्टा, पत्रकार श्री कैलाश चन्याल, श्री ठाकुर सिंह डसीला, श्री जीवन रावत, सोशल मीडिया प्रभारी नगर भाजपा बेरीनाग श्री निखिल पंत सहित समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बेरीनाग मेला महोत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।