🔊
बेरीनाग के वर्षायत विद्यालय में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू
बेरीनाग के वर्षायत विद्यालय में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू
बेरीनाग। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय वर्षायत, बेरीनाग में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नशामुक्त विद्यालय एवं नशामुक्त उत्तराखंड सहित विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत वर्षायत की प्रधान श्रीमती रेखा देवी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीता देवी ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक केएन पंत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 25 करोड़ विद्यार्थियों के सपनों का भारत 2047 की संकल्पना को लेकर विद्यार्थियों की भावनाओं एवं विचारों को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसके तहत स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत विषय पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसके अलावा मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 की निकिता ने प्रथम, कक्षा 8 की दिव्या ने द्वितीय तथा कक्षा 7 की हेमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 7 के दिव्यांशु ने प्रथम तथा कक्षा 6 की योगिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा देवी, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती नीता देवी, रणजीत राम, शंकर सिंह भौर्याल, एसएमसी सदस्य श्रीमती रवीना देवी, धनुली देवी, सहायक अध्यापिका निर्मला पंत, पुष्पा पंत, सहायक अध्यापक विक्रम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक केएन पंत ने किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: