🔊
गंगोलीहाट विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गंगोलीहाट विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में आयोजित खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी, गंगोलीहाट-2026 का विधिवत उद्घाटन किया गया। 18 सितंबर से 21 सितंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय आयोजन के तृतीय दिवस में पूर्व विधायक मीना गंगोला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतियोगिताओं के अवसर मिलने से वे आगे बढ़ सकती हैं।
पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा कि युवा शक्ति और खेल शक्ति ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
“युवा शक्ति • खेल शक्ति • विकसित उत्तराखंड” के संदेश के साथ आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: