🔊
लोहाघाट थाना क्षेत्र में ग्राम प्रहरियों को वितरित किए गए टॉर्च, रेनकोट और जैकेट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश
लोहाघाट (चंपावत)।
थाना लोहाघाट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 5 जून 2025 को थाना परिसर में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्राम प्रहरियों को टॉर्च, रेनकोट व जैकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर जागरूक किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए कि
गांव में बिना सत्यापन के रह रहे या फेरी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल थाने को दें।
अजनबी व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस को सूचित करें।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधियों विशेषकर अवैध रूप से पेड़ों की कटान की सूचना तत्काल थाना लोहाघाट को दें।
आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सतर्क रहते हुए किसी भी आपातकालीन स्थिति की जानकारी पुलिस को दें।
गांव के मंदिरों की निगरानी करते हुए उनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।