🔊
कोटद्वार: सड़क चौड़ीकरण कार्य में पोकलेन मशीन ऑपरेटर ने युवक को कुचलकर की हत्या, आरोपी फरार
कोटद्वार, 8 जून 2025 — गुमखाल-सतपुली मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक पोकलेन मशीन ऑपरेटर ने युवक को कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण स्थल पर किसी बात को लेकर ऑपरेटर और युवक के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ऑपरेटर ने अपनी पोकलेन मशीन से युवक को कुचल डाला।
घटना के बाद आरोपी ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषी के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
-