• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह , >>> सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार , >>> चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा , >>> टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर , >>> चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण ,

Wednesday, 28-October-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

अंकिता भंडारी हत्याकांड की नए सिरे से जांच की मांग, गंगोलीहाट में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-27 15:01:47
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

अंकिता भंडारी हत्याकांड की नए सिरे से जांच की मांग, गंगोलीहाट में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


उपजिलाधिकारी अंकित राज के माध्यम से भेजे ज्ञापन में सीबीआई जांच और कथित वीआईपी कनेक्शन की पड़ताल की उठाई मांग

गंगोलीहाट। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर गंगोलीहाट में न्याय की मांग उठाई गई। उपजिलाधिकारी अंकित राज के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले की नए सिरे से गहन जांच कराने और कथित वीआईपी कनेक्शन से जुड़े आरोपों की पड़ताल करने की मांग की गई।

ज्ञापन में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम और तत्कालीन संगठन महामंत्री अजय कुमार की भूमिका से जुड़े आरोपों की जांच करने तथा उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल लोकेशन और व्हाट्सएप चैट की जांच कराने की मांग की गई। साथ ही, ज्ञापन में दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाने की मांग भी उठाई गई है।

ज्ञापन में अंकिता के कमरे को ध्वस्त किए जाने की परिस्थितियों की जांच करने और इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधायक रेणु बिष्ट सहित संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की गई। इसके अलावा, मामले में दोषी ठहराए गए पुलकित आर्य के कथित तौर पर लापता फोन का डेटा रिकवर कर जांच में शामिल करने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन में हस्ताक्षरकर्ताओं ने मांग की कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इस दौरान गंगोलीहाट कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पार्वती पंत, अधिवक्ता हयात सिंह, ऋषभ रावल, प्यारे लाल शाह, राकेश कुमार, विक्की गौरोला, लालू प्रसाद और भाकपा माले के भगवती पंत सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर ज्ञापन में शामिल रहे।

नोट: ज्ञापन में लगाए गए आरोप और उठाई गई मांगें संबंधित हस्ताक्षरकर्ताओं के पक्ष को दर्शाती हैं। इन आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र जांच या न्यायिक निष्कर्षों के आधार पर ही की जा सकती है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा

    टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर

    चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    सुरक्षित बचपन एवं साइबर सुरक्षा अभियान: चम्पावत पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 992 ग्राम चरस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

    विद्या वाहिनी अभियान: चम्पावत के 6 विद्यालयों को मिले 11 वाहन, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सफर होगा आसान

    मंटान्डे स्वास्थ्य उपकेंद्र के वायरल वीडियो पर डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

    गैंड़ाखाली में 776 निर्माण श्रमिकों को मिली 2721 किट, शिक्षा-पोषण और स्वच्छता में मिलेगी मदद

    सीमा के गांवों में घुलेगी शहद की मिठास, एसएसबी और प्रशासन की नई पहल, कमांडेंट बोले - प्रकृति की नेमतें छोड़कर पलायन जीवन की सबसे बड़ी भूल, यहीं हैं रोजगार की अपार संभावनाएं ।

    चुनाव-2027 की तैयारी: 12 नवंबर को प्रकाशित होगी आलेख्य मतदाता सूची

    सुरक्षित बचपन अभियान: विद्यार्थियों को बताए उनके कानूनी अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

    नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित

    नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित

    उद्यमिता व आजीविका संवर्धन की दिशा में कारगर साबित हो रही है ग्रामोत्थान की सामुहिक उद्यम योजना : अधिकारी

    गंगोलीहाट में आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न, 50 शिक्षार्थियों ने लिया भाग।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान शिविर आयोजित: बच्चों को दी गई पोक्सो अधिनियम और गुड टच-बैड टच की जानकारी।

    वर्ग-3 एवं वर्ग-4 के पट्टेदार्रों/कब्जेदारों को भूमिधरि अधिकार प्रदान करने की समयावधि में विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in