• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह , >>> सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार , >>> चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा , >>> टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर , >>> चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण ,

Wednesday, 28-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चुनाव-2027 की तैयारी: 12 नवंबर को प्रकाशित होगी आलेख्य मतदाता सूची (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-27 18:42:37
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चुनाव-2027 की तैयारी: 12 नवंबर को प्रकाशित होगी आलेख्य मतदाता सूची


डीएम मनीष कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, ईवीएम जांच में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

चम्पावत। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी), मतदान स्थलों के युक्तिकरण व पुनर्व्यवस्थापन तथा फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की 54–लोहाघाट और 55–चम्पावत विधानसभा सीटों पर तैयारियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रही हैं। उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और मशीनों की जांच को समझने का आह्वान किया। ईवीएम-वीवीपीएटी को लेकर किसी भी शंका का समाधान ईसीआईएल के अधिकृत इंजीनियरों से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दलों की सहभागिता से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास मजबूत होगा।

मतदान स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान स्थल में बदलाव, नाम संशोधन या स्थान परिवर्तन के प्रस्तावों की प्रक्रिया से दलों को अवगत करा दिया गया है। उपजिलाधिकारियों ने भी अपनी तहसीलों में इसकी जानकारी दी है। यह कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है।

पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दी जा सकेंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र मतदाताओं का पंजीकरण होगा। साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 की अर्हता तिथियों के लिए अग्रिम आवेदन भी लिए जाएंगे, ताकि छूटे हुए नागरिक, युवा और पहली बार के मतदाता आसानी से जुड़ सकें। उन्होंने दलों से पात्र नागरिकों के नाम सूची में जुड़वाने और कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करने में सहयोग की अपील की।

बैठक में भाजपा से रोहित बिष्ट, कांग्रेस से श्याम सिंह कार्की, बसपा से अजय तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.एस. अधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा

    टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर

    चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    सुरक्षित बचपन एवं साइबर सुरक्षा अभियान: चम्पावत पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 992 ग्राम चरस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

    विद्या वाहिनी अभियान: चम्पावत के 6 विद्यालयों को मिले 11 वाहन, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सफर होगा आसान

    मंटान्डे स्वास्थ्य उपकेंद्र के वायरल वीडियो पर डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

    गैंड़ाखाली में 776 निर्माण श्रमिकों को मिली 2721 किट, शिक्षा-पोषण और स्वच्छता में मिलेगी मदद

    सीमा के गांवों में घुलेगी शहद की मिठास, एसएसबी और प्रशासन की नई पहल, कमांडेंट बोले - प्रकृति की नेमतें छोड़कर पलायन जीवन की सबसे बड़ी भूल, यहीं हैं रोजगार की अपार संभावनाएं ।

    सुरक्षित बचपन अभियान: विद्यार्थियों को बताए उनके कानूनी अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

    नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित

    नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित

    उद्यमिता व आजीविका संवर्धन की दिशा में कारगर साबित हो रही है ग्रामोत्थान की सामुहिक उद्यम योजना : अधिकारी

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की नए सिरे से जांच की मांग, गंगोलीहाट में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    गंगोलीहाट में आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न, 50 शिक्षार्थियों ने लिया भाग।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान शिविर आयोजित: बच्चों को दी गई पोक्सो अधिनियम और गुड टच-बैड टच की जानकारी।

    वर्ग-3 एवं वर्ग-4 के पट्टेदार्रों/कब्जेदारों को भूमिधरि अधिकार प्रदान करने की समयावधि में विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in