🔊
डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
नेहा बडोला ने हासिल किया प्रथम स्थान, ममता भंडारी द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे
चम्पावत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डुगरासेठी, चम्पावत में किशोर विद्यार्थियों के लिए तंबाकू नियंत्रण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही किशोरों को तंबाकू सेवन से दूर रहने और विद्यालय में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नेहा बडोला ने प्रथम, ममता भंडारी ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों में शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय को खेल किट भी प्रदान की गई।
यह गतिविधियां टोबैको फ्री यूथ कैंपेन (TFYC) 4.0 के अंतर्गत आयोजित की गईं। अभियान का उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और तंबाकू मुक्त वातावरण को प्रोत्साहित करना है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: