• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह , >>> सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार , >>> चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा , >>> टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर , >>> चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण ,

Wednesday, 28-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

सीमा के गांवों में घुलेगी शहद की मिठास, एसएसबी और प्रशासन की नई पहल, कमांडेंट बोले - प्रकृति की नेमतें छोड़कर पलायन जीवन की सबसे बड़ी भूल, यहीं हैं रोजगार की अपार संभावनाएं । (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-27 18:43:37
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

सीमा के गांवों में घुलेगी शहद की मिठास, एसएसबी और प्रशासन की नई पहल, कमांडेंट बोले - प्रकृति की नेमतें छोड़कर पलायन जीवन की सबसे बड़ी भूल, यहीं हैं रोजगार की अपार संभावनाएं ।


चम्पावत। सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एसएसबी और जिला प्रशासन ने मिलकर मौन पालन को बढ़ावा देने का बीड़ा उठाया है। एसएसबी की पांचवीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने जिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार, विकास और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।

कमांडेंट ने कहा कि पहाड़ की सुंदर आबोहवा, ठंडा पानी और स्वच्छ पर्यावरण छोड़कर लोग मैदानों की भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं, जबकि यहां रोजगार की भरपूर संभावनाएं हैं। यहां के जैविक उत्पाद आजीविका का मजबूत आधार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की रुचि कम होने से निराश होने की जरूरत नहीं है।

कमांडेंट के कार्यभार संभालने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, ताकि वे खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकें।

दोनों अधिकारियों का लक्ष्य है कि चम्पावत का जैविक शहद देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी पहचान बनाए। पहाड़ और मैदान को समेटे इस जिले में हर तरह की वनस्पति और फूल मिलते हैं। हालांकि अभी यहां के मौन पालक माइग्रेशन सिस्टम नहीं अपना रहे हैं। कमांडेंट ने कहा कि शहद की बिक्री की चिंता नहीं है, क्योंकि एसएसबी की बटालियनों में ही इसकी खपत हो जाएगी। उन्होंने डीएम की त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक सहयोग से हर काम की रफ्तार बढ़ जाती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मौन पालन विशेषज्ञ की नियुक्ति की पहल की गई है और सफलता मिलने पर इसे योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगे गांव मौन पालन के लिए बेहद उपयुक्त हैं, क्योंकि सर्दियों में जब हर जगह फूल खत्म हो जाते हैं, तब महाकाली घाटी में च्यूरा और सरसों खिलते हैं, जो मधुमक्खियों का मुख्य आहार हैं।

डीएम ने कहा कि एसएसबी का यह प्रयास सीमा के प्रथम पंक्ति के गांवों में विकास और रोजगार का नया दीपक जलाएगा। उन्होंने सराहना की कि एसएसबी जवान सीमा सुरक्षा के साथ रोजगारपरक कार्यक्रमों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फोटो। जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा

    टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर

    चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    सुरक्षित बचपन एवं साइबर सुरक्षा अभियान: चम्पावत पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 992 ग्राम चरस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

    विद्या वाहिनी अभियान: चम्पावत के 6 विद्यालयों को मिले 11 वाहन, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सफर होगा आसान

    मंटान्डे स्वास्थ्य उपकेंद्र के वायरल वीडियो पर डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

    गैंड़ाखाली में 776 निर्माण श्रमिकों को मिली 2721 किट, शिक्षा-पोषण और स्वच्छता में मिलेगी मदद

    चुनाव-2027 की तैयारी: 12 नवंबर को प्रकाशित होगी आलेख्य मतदाता सूची

    सुरक्षित बचपन अभियान: विद्यार्थियों को बताए उनके कानूनी अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

    नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित

    नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित

    उद्यमिता व आजीविका संवर्धन की दिशा में कारगर साबित हो रही है ग्रामोत्थान की सामुहिक उद्यम योजना : अधिकारी

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की नए सिरे से जांच की मांग, गंगोलीहाट में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    गंगोलीहाट में आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न, 50 शिक्षार्थियों ने लिया भाग।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान शिविर आयोजित: बच्चों को दी गई पोक्सो अधिनियम और गुड टच-बैड टच की जानकारी।

    वर्ग-3 एवं वर्ग-4 के पट्टेदार्रों/कब्जेदारों को भूमिधरि अधिकार प्रदान करने की समयावधि में विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in