• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह , >>> सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार , >>> चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा , >>> टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर , >>> चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण ,

Wednesday, 28-October-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित (Champawat News)

Posted by admin
2026-10-27 18:40:42
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित


डीएम मनीष कुमार बोले -दूसरों की खुशियों में अपनी खुशी तलाशने वाले से बड़ा कौन
पीआरडी को प्रशिक्षण के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सेना से सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो मनोज करायत को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मनोज पिछले पांच वर्षों से नशे की गलत संगत में पड़े युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए तैयार कर उनका फौलादी शरीर बना रहे हैं। अब तक वे 150 से अधिक युवाओं को विभिन्न बलों में भर्ती के योग्य बनाकर उनके घरों में खुशियां पहुंचा चुके हैं।

सेना से रिटायर होने के बाद जब मनोज ने फौजी दिनचर्या के अनुसार सुबह जीआईसी मैदान में दौड़ लगानी शुरू की, तो वहां उन्हें कई ऐसे युवा दिखे जो नशे की वजह से अपना जीवन बर्बाद कर रहे थे। मनोज को तरह-तरह के शारीरिक करतब करते देख कई युवा उनकी ओर आकर्षित हुए। मनोज ने उनसे कहा कि वे सभी को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे, चाहे वे फौज में भर्ती हों या न हों, क्योंकि स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार हर व्यक्ति को है।

मनोज के कार्यों की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने उन्हें फोन कर कार्यालय बुलाया और सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कम लोग होते हैं जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशियां देखते हैं, और उनसे बड़ा महान व्यक्ति कौन हो सकता है। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए पीआरडी के डीओ जसवंत खड़ायत को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मनोज ने कहा कि जब उनके प्रशिक्षित युवा फौज से छुट्टी लेकर घर आते हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता और उनके चेहरों की खुशी में ही उन्हें अपनी खुशी दिखाई देती है। सम्मान के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे ऐसे अधिकारी के हाथों सम्मानित हुए, जिनकी सादगी और सरल व्यवहार आम लोगों को अपनी ओर खींचता है। इस उत्साहवर्धन से उनकी कार्य क्षमता और बढ़ेगी।

फोटो। रिटायर्ड एनएसजी कमांडो मनोज करायत को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    डुगरासेठी विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण अभियान, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    सुरक्षित बचपन अभियान: खर्ककार्की के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा

    टनकपुर तहसील में फार्मर रजिस्ट्री के लिए छह स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर

    चम्पावत में विज्ञान और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    सुरक्षित बचपन एवं साइबर सुरक्षा अभियान: चम्पावत पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 992 ग्राम चरस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

    विद्या वाहिनी अभियान: चम्पावत के 6 विद्यालयों को मिले 11 वाहन, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सफर होगा आसान

    मंटान्डे स्वास्थ्य उपकेंद्र के वायरल वीडियो पर डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

    गैंड़ाखाली में 776 निर्माण श्रमिकों को मिली 2721 किट, शिक्षा-पोषण और स्वच्छता में मिलेगी मदद

    सीमा के गांवों में घुलेगी शहद की मिठास, एसएसबी और प्रशासन की नई पहल, कमांडेंट बोले - प्रकृति की नेमतें छोड़कर पलायन जीवन की सबसे बड़ी भूल, यहीं हैं रोजगार की अपार संभावनाएं ।

    चुनाव-2027 की तैयारी: 12 नवंबर को प्रकाशित होगी आलेख्य मतदाता सूची

    सुरक्षित बचपन अभियान: विद्यार्थियों को बताए उनके कानूनी अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

    नशे से निकाल 150 युवाओं को बनाया फौलादी, पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज करायत सम्मानित

    उद्यमिता व आजीविका संवर्धन की दिशा में कारगर साबित हो रही है ग्रामोत्थान की सामुहिक उद्यम योजना : अधिकारी

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की नए सिरे से जांच की मांग, गंगोलीहाट में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    गंगोलीहाट में आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न, 50 शिक्षार्थियों ने लिया भाग।

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान शिविर आयोजित: बच्चों को दी गई पोक्सो अधिनियम और गुड टच-बैड टच की जानकारी।

    वर्ग-3 एवं वर्ग-4 के पट्टेदार्रों/कब्जेदारों को भूमिधरि अधिकार प्रदान करने की समयावधि में विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in