🔊
चम्पावत में 9,215 किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल, ₹83.78 करोड़ की बीमा सुरक्षा
चम्पावत में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम से होने वाले फसल नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। जनपद में फसल बीमा योजनाओं के तहत कुल 9,215 किसान आवेदन दर्ज किए गए हैं। इनकी कुल बीमित राशि लगभग ₹83.78 करोड़ है।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित आवेदनों का सत्यापन करने और आवेदन संबंधी त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पात्र किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
#Champawat #फसलबीमा #किसानहित #कृषिविभाग #उत्तराखंड