🔊
उत्तराखंड राज्योत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा विचार गोष्ठी का सफल आयोजन
चंपावत, 06 नवंबर 2026, सूवि।
उत्तराखंड शासन के तत्वावधान में 09 नवंबर को आने वाले राज्य स्थापना दिवस तथा दीपावली पर्व के अवसर पर होटल देवदार वैली, चंपावत में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने सहर्ष भाग लिया और राज्य स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर गहन चर्चा की।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीपावली की शुभकामनायें देते हुए देवभूमि उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास, राज्य की संस्कृति और समाज निर्माण में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे गए।
वक्ताओं ने कहा की उत्तराखंड विकास के नए शिखरों को छू रहा है, जिसमें मीडिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।
वरिष्ठ पत्रकारों ने राज्य स्थापना के इन वर्षों में प्रदेश द्वारा तय किए गए सफर की समीक्षा की और भविष्य की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा किए। गोष्ठी का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने देवभूमि के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान सूचना विभाग के अधिकारी/ कार्मिक सहित सम्मानित प्रेस मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।