🔊
चम्पावत के 4 सरकारी विद्यालयों में बनेंगे नए कक्षा-कक्ष, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षण सुविधा
चम्पावत। जनपद के चार सरकारी विद्यालयों में एक-एक नए कक्षा-कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तैयार प्रस्तावों के तहत इन विद्यालयों में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इन विद्यालयों में बनेंगे नए कक्षा-कक्ष:
1. राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाचड़ी – विकासखंड बाराकोट।
2. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मैरोली – विकासखंड पाटी।
3. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चल्थियां – विकासखंड पाटी।
4. राजकीय प्राथमिक विद्यालय मडचमार – विकासखंड लोहाघाट।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह के अनुसार विद्यालयों की वर्तमान स्थिति और कक्षा-कक्षों की आवश्यकता को देखते हुए ये प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
नए कक्षा-कक्ष बनने से बच्चों को बैठने और पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। साथ ही शिक्षकों को भी कक्षाओं के संचालन में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकारी विद्यालयों में शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने की मंशा के अनुरूप यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी।
सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव।