🔊
धनतेरस पर चम्पावत के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, ज्वेलरी-बर्तन और पूजा सामग्री की खूब हुई बिक्री, पटाखा बाजार रहा सूना
चम्पावत। धनतेरस के पर्व पर चम्पावत के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदारी की।
धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन, झाड़ू, खील-बताशे और पूजा की मालाओं की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी चहल-पहल रही। दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की आवाजाही से खिले नजर आए।
हालांकि, बाजार में हर तरफ रौनक के बीच पटाखा बाजार में अपेक्षाकृत सन्नाटा देखने को मिला। जहां अन्य दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही, वहीं पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम नजर आई।
एक तरफ धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे, तो दूसरी तरफ पटाखा बाजार की रौनक फीकी रही।