🔊
लोहाघाट -नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत SOG व ANTF टीम को बड़ी सफलता, 785.50 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
चंपावत, 04 जुलाई 2025:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनपद चंपावत में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत SOG व ANTF टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 785.50 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत चम्पावत-लोहाघाट मार्ग पर बलाई मोड़ पर स्थित फल-सब्जी के फड़ से चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फतेह सिंह बोहरा (पुत्र स्व. दिलीप सिंह बोहरा), निवासी खूना बलाई, थाना लोहाघाट, उम्र 49 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस को उसके कब्जे से काले रंग की पन्नी में लिपटी 785.50 ग्राम चरस, ₹1500 नगद, एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
अभियुक्त ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह चरस अपने गांव में ही तैयार करता है और फल-सब्जी के फड़ की आड़ में राहगीरों व वाहन चालकों को बेचता है। इस मामले में थाना लोहाघाट में NDPS एक्ट की धारा 08/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी विवरण:
785.50 ग्राम अवैध चरस
₹1500 नगद
एक मोबाइल फोन (वीवो कंपनी)
पुलिस टीम:
1. श्री लक्ष्मण सिंह जगवाण – प्रभारी SOG
2. उ.नि. सोनू सिंह – प्रभारी ANTF
3. हे.का. मतलूब खां (SOG/ANTF)
4. हे.का. महेन्द्र डगवाल (SOG/ANTF)
5. हे.का. गणेश सिंह (SOG/ANTF)
6. का. सूरज कुमार (SOG/ANTF)
7. का. अशोक वर्मा (SOG/ANTF)
जनपद पुलिस द्वारा आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।