🔊
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष की बहन प्रीति गोरखा का आकस्मिक निधन, समिति ने जताया शोक
लोहाघाट, 15 जुलाई:
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा की बहन प्रीति गोरखा का रविवार दोपहर पुणे में आकस्मिक निधन हो गया। दुखद समाचार मिलते ही विपिन गोरखा पुणे के लिए रवाना हो गए।
प्रीति गोरखा अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सोमवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति द्वारा एक शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
शोकसभा में समिति के संरक्षक प्रह्लाद सिंह मेहता, डी.डी. पांडे, भूपाल सिंह मेहता, महासचिव लोकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह, प्रवक्ता शैलेन्द्र राय, सचिव राजू भैया, कोषाध्यक्ष रंजीत अधिकारी, सोशल मीडिया प्रभारी अजय गोर्खा, कार्यकारिणी सदस्य अनंत शाह, गोपाल कन्नौजिया, रमेश सिंह बिष्ट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।