• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मुख्यमंत्री के खेलोन्मुख प्रयासों को मिल रही उड़ान, लोहाघाट की अनामिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंपावत को दिलाया गौरव (Champawat News)

Posted by admin
2025-07-18 16:26:10
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मुख्यमंत्री के खेलोन्मुख प्रयासों को मिल रही उड़ान, लोहाघाट की अनामिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंपावत को दिलाया गौरव


चंपावत, 18 जुलाई 2025 | सू0 वि0


जनपद चंपावत की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो प्रदेश सरकार के खेल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। इसी क्रम में लोहाघाट की 15 वर्षीय कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप (7 जुलाई 2025) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतकर जनपद चंपावत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा अनामिका को जिलाधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अनामिका को बधाई देते हुए कहा कि, “अनामिका जैसी अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाना आज के समय की आवश्यकता है।”

अनामिका वर्तमान में कक्षा 10 की छात्रा हैं और श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट एवं श्री हरीश सिंह बिष्ट की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और कोचों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका प्रशिक्षण युवा भवन, लोहाघाट में कोच दीपक सिंह अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के निर्देशन में हुआ है।

इसके अतिरिक्त, जनपद की अन्य होनहार खिलाड़ी सांची मुरारी, भावना अधिकारी एवं वत्सला जोशी का भी चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है, जिनमें ये खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी –

2nd AKF यूथ कैंप एवं चैंपियनशिप (15 अगस्त 2025, हांगझोउ, चीन)

AKF एशियन कैडेट, जूनियर एवं अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप (7 सितंबर 2025, ग्वांगझोउ, चीन)

WKF कराटे 1-सीरीज़ A (5 अक्टूबर 2025, कुआलालंपुर, मलेशिया)


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आश्वस्त किया कि जनपद प्रशासन उनके प्रशिक्षण, संसाधन एवं मार्गदर्शन की हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in