🔊
क्या कमल रावत अब लड़ सकेंगे चुनाव? हाईकोर्ट डबल बेंच का अहम फैसला
चंपावत की चर्चित भंडारबोरा जिला पंचायत सीट से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
पूर्व में नामांकन रद्द होने के बाद चुनावी दौड़ से बाहर हुए कमल रावत ने उत्तराखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपनी याचिका दाखिल की थी।
सूत्रों के अनुसार, डबल बेंच ने कमल रावत के पक्ष में फैसला सुनाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब भी प्रतीक्षित है।
यह फैसला आने के बाद यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है कि -
क्या कमल रावत चुनावी मैदान में वापसी कर पाएंगे?
नामांकन रद्द करने का कारण एक पुराने मुकदमे की जानकारी छुपाना बताया गया था, जिसकी शिकायत भाजपा प्रत्याशी शैलेश जोशी ने की थी।
कमल रावत का कहना था कि वह मामला पूर्व में निस्तारित हो चुका है और वे दोषी नहीं पाए गए थे।
अब हाईकोर्ट की डबल बेंच से मिली राहत के बाद चुनाव लड़ने की उनकी संभावनाएं फिर से मजबूत होती दिख रही हैं।
कमल रावत का नामांकन रद्द होने के प्रकरण ने पुरे राज्य भर में सुखियाँ बटोरी थी औऱ प्रकरण सोशल मीडिया में भी छाया हुआ था।
अब इस मामले में आधिकारिक पुष्टि के लिए हम प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Tb तक जुड़े रहें ChampawatNews के साथ ताज़ा अपडेट्स के लिए।