🔊
कमल रावत को हाईकोर्ट से मिली चुनाव लड़ने की अनुमति, फेसबुक पर दी जानकारी, भंडारबोरा जिला पंचायत सीट पर फिर से बन सकते हैं समीकरण
चंपावत, 18 जुलाई 2025 |
भंडारबोरा जिला पंचायत सीट से नामांकन रद्द होने के बाद चर्चाओं में आए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत को अब उत्तराखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच से चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई है।
कमल रावत ने स्वयं इसकी पुष्टि फेसबुक पोस्ट के माध्यम से करते हुए बताया कि उन्हें न्यायालय से चुनाव में भाग लेने की अनुमति मिल गई है और वह पुनः जनसेवा के लिए मैदान में उतरेंगे।
पूर्व में, उनके नामांकन को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा रद्द कर दिया गया था, जिस पर उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। पहले सिंगल बेंच से याचिका खारिज होने के बाद डबल बेंच में अपील की गई थी।
कमल रावत ने कहा
>सत्य की जीत हुई है, मैं पुनः अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतर रहा हूँ। आपके विश्वास और आशीर्वाद की अपेक्षा है 9:50 pm में आज लाइव आकर जानकारी दूंगा
यह फैसला आने के बाद भंडारबोरा सीट पर चुनावी समीकरण फिर बदल सकते हैं। अब मैदान में भाजपा समर्थित शैलेश जोशी, निर्दलीय अशोक मेहरा और पुनः संभावित प्रत्याशी के रूप में कमल रावत नजर आएंगे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: