🔊
उत्तराखंड -ऑनलाइन धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, युवती को रानी बनाकर रखने का लालच, पैसे और भ्रमजाल से किया ब्रेनवॉश
रानीपोखरी, देहरादून
उत्तराखंड में धर्मांतरण कराने की कोशिश में लगे एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने छांगुर बाबा गिरोह से जुड़े 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान को यूपी एटीएस पूछताछ के लिए साथ ले गई है।
इंस्टाग्राम बना माध्यम, जहां से युवती को प्रलोभन दिए गए
आरोपियों ने रानीपोखरी क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती को पहले संपर्क में लिया
धर्म को श्रेष्ठ बताकर और रानी बनाकर रखने जैसे जुमलों से युवती का किया गया ब्रेनवॉश
युवती को ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से भेजे गए रुपये - ₹500, ₹1000, ₹3000 तक
गोवा की युवती श्वेता, जिसने स्वयं धर्म परिवर्तन किया है, इंस्टाग्राम पर युवती से लगातार करती थी बात
एसएसपी अजय सिंह ने बताया-
युवती के व्यवहार में परिवर्तन से परिजनों को हुआ शक
इंस्टाग्राम की संदिग्ध आईडी की निगरानी और जांच के बाद पूरे नेटवर्क का हुआ खुलासा
सहसपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और गोवा तक फैला है यह नेटवर्क
धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है - सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे प्रलोभन और विचारधारा के नाम पर हो रहे मानसिक हमलों से सतर्क रहें।
पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, जिनमें ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन, वीडियो कंटेंट और अन्य युवाओं से संपर्क की भी पड़ताल की जा रही है।