🔊
कल सुबह 10 बजे लाइव होंगे कमल रावत और अशोक महर - तल्लादेश की राजनीति में उथल-पुथल जारी
चम्पावत | 23 जुलाई 2025
तल्लादेश की पंचायत राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। एक ओर चुनाव आयोग द्वारा कमल रावत का नामांकन निरस्त किया गया था, वहीं दूसरी ओर अशोक महर और शैलेश जोशी ही जिला पंचायत सदस्य पद के प्रमुख प्रत्याशी बचे थे।
लेकिन इस राजनीतिक रोमांच ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब उत्तराखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच ने कमल रावत को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। इसके बाद अब राजनीति एक और मोड़ पर आ खड़ी हुई है।
आज रात कमल रावत की सोशल मीडिया पोस्ट ने माहौल और भी गरमा दिया है, जिसमें उन्होंने घोषणा की है कि कल सुबह 10 से 11 बजे तक वे अशोक महर के साथ लाइव आ रहे हैं।
यह घोषणा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों के बीच कई प्रकार की संशय और राजनीतिक अटकलें तेज़ हो गई हैं - क्या कोई नया गठजोड़ बनने जा रहा है? या कोई बड़ा राजनीतिक संदेश दिया जाने वाला है?
इस लाइव के कई मायने निकाले जा रहे हैं, खासकर तब जब पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय दलों की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष दखल से पूरे प्रदेश में समीकरण बदलते दिखे हैं। चंपावत भी इससे अछूता नहीं रहा।
अब जबकि चुनाव समाप्ति की ओर हैं, जनपद चंपावत की राजनीति में आने वाले समय में नए समीकरणों, संभावित गठबंधनों और नेताओं की बदलती निष्ठाओं की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं।
अब सबकी निगाहें टिकी हैं कल सुबह 10 बजे के इस लाइव सेशन पर, जो शायद तल्लादेश की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: