🔊
आंदोलन के संबंध में
सेवा में ,
संपादक महोदय ,
विगत 10 वर्षों से शिक्षा विभाग में पूर्ण मनोयोग और निष्ठा से कार्य करने के बावजूद भी सरकार की अतिथि शिक्षकों के साथ बरताव विभाग की उदासीनता से व्यथित होकर एक बार पुनः प्रदेश संगठन के आवाह्न पर चरण बद्ध आंदोलन के संबंध में।।
महोदय विगत 10 वर्षों से पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के बावजूद भी सरकार द्वारा दिए गए पूरे आश्वासन से व्यथित होकर अतिथि शिक्षक कई बार अपनी न्यायोजित मांगों पर कार्रवाई हेतु आंदोलन कर रहे हैं पिछले वर्ष माह अगस्त में शिक्षा निदेशालय देहरादून में हुए 14 दिवसीय प्रदेश स्तरीय आंदोलन में भी सरकार द्वारा हमारी न्याय संगत मांगो पद सुरक्षित मानदेय, वृद्धि वेतन विसंगति ,चिकित्सा अवकाश आदि पर दो माह में कार्यवाही का आश्वासन मिला था परंतु आज 1वर्ष बीत जाने बाद भी इन्हें उचित मांग पूरी न होने से हम सब व्यथित हैं, इसके इतर विभाग द्वारा निरंतर रूप से एक तरफ तुगलक की फरमान जारी किए जा रहे हैं ।
महोदय माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन उत्तराखंड के पत्रांक 5 दिनांक 22 जुलाई 2025 के क्रम में प्रस्तावित चरण पद्धति आंदोलन के प्रथम चरण में हम विद्यालय में अपने मूल विषय का शिक्षण कार्य पूर्व की भांति ही पूर्ण मनोयोग से करेंगे इसके अतिरिक्त अन्य विषय का अध्यापन व अन्य गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे ।
धन्यवाद