🔊
टनकपुर से अजमेर के दौराई के लिए चलेगी नई रेल सेवा, 30 मार्च से गुरुग्राम को भी मिलेगा सीधा कनेक्शन
उत्तर पश्चिम रेलवे उत्तराखंड के टनकपुर से राजस्थान के अजमेर (दौराई) तक एक नई रेल सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही, 30 मार्च से दिल्ली का गुरुग्राम पहली बार सीधे उत्तराखंड से जुड़ने जा रहा है।
इस नई ट्रेन से रेवाड़ी, नारनौल और खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह रेल सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का संचालन समय:
टनकपुर-दौराई (15092)
प्रस्थान: 30 मार्च से, प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 18:20 बजे टनकपुर से रवाना
पहुंच: अगले दिन दोपहर 13:55 बजे दौराई पहुंचेगी
दौराई-टनकपुर (15091)
प्रस्थान: 31 मार्च से, प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 16:05 बजे दौराई से रवाना
पहुंच: अगले दिन सुबह 09:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी
? दौराई से गुरुग्राम कनेक्शन:
ट्रेन शाम 16:05 बजे दौराई से रवाना होकर
18:50 बजे रींगस,
22:32 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी
कोच संरचना:
1 फर्स्ट मय सेकेंड एसी
1 सेकेंड एसी
3 थर्ड एसी इकोनॉमी
5 स्लीपर कोच
4 जनरल बोगियां
1 पावर कार और 1 गार्ड बोगी
कुल 16 बोगियां
महत्वपूर्ण स्टॉपेज:
खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर।
यह नई रेल सेवा उत्तराखंड और राजस्थान के बीच यात्रा को आसान बनाएगी और श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी।