🔊
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार आनंद ने दर्ज की अपनी ऐतिहासिक जीत, अध्यक्ष पद पर पहुंचने के लिए आनंद की कंटीली राह समाप्त होने से वह उस कुर्सी के पहुंचते जा रहे हैं निकट।
चंपावत। जिला पंचायत की गरसाड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद अधिकारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक जोशी को भारी मतों से पराजित कर अपने लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी में पहुंचने का रास्ता खोल लिया है। आनंद को 5,555 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक जोशी को 1,199 मत मिले। ताजा चुनाव परिणामो के अनुसार आनंद के अधिकांश समर्थक जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। 15 सदस्यीय जिला पंचायत में इनके तीन समर्थक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
उत्तराखंड के प्रमुख राजकीय ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी के बेटे आनंद अधिकारी किस मुहूर्त में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं,कि सारी परिस्थितिया शुरू से ही उनके अनुकूल चल रही है।आनंद के घोर परिवारिक प्रतिद्वंदी भाजपा के पूर्व विधायक रहे हैं,जो वर्तमान में भी आनंद की राह में बहुत बड़ा अवरोध बने हुए थे।लेकिन उनकी बेटी सुष्मिता को मिली करारी हार के कारण अब आनंद की कटीली राह और आसन हो गई है। बताया जाता है कि भाजपा हाई कमान आनंद पर पहले ही नजर लगाए हुए था। चुनाव परिणामो पर नजर डालें तो हालांकि कुछ स्थानो में भाजपा समर्पित प्रत्याशी भले ही चुनाव हार गए हैं,लेकिन उनके जो प्रतिद्वंदी चुनाव जीते हैं,उनके बारे में बताया जाता है कि उसमें अधिकांश लोगों से आनंद के उनसे व्यक्तिगत एवं निकटतम संबंध रहे हैं। अपने पिता की तरह व्यवहार कुशल आनंद को स्वभाव में विनम्रता एवं उच्च संस्कार अपने पिता से विरासत में मिले हैं। और यही उनकी सफलता का कारण भी बताया जा रहा है।अभी तक जिस लक्ष्य को लेकर वह चल रहे हैं उसमें वह निर्वाध गति से आगे बढ़ते जा रहे हैं।यदि यही माहौल रहा तो चंपावत मॉडल जिला उत्तराखंड में अपना नाम उस सूची में दर्ज कर सकता है जहां जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर आम सहमति के आधार पर लोगों ने अपना अध्यक्ष चुना है।
फोटो_लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आनंद अधिकारी।