🔊
नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति- आठ लाख रुपये की अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जनपद चम्पावत | 02 अगस्त 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को अमलीजामा पहनाते हुए चम्पावत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी है।
चार किलो से अधिक अवैध चरस बरामद
दिनांक 01 अगस्त 2025 को सीओ टनकपुर सुश्री वन्दना वर्मा के निर्देशन में कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसटीएफ कुमायूं यूनिट द्वारा टनकपुर स्टेडियम के पास चलाए गए संयुक्त चैकिंग अभियान में कुल 4.030 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पकड़े गए माल की बाजार कीमत लगभग ₹8 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण:
1. कबीर गर्ब्याल, पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल
निवासी: ग्राम गर्ब्यांग, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ | उम्र: 52 वर्ष
बरामद चरस: 3.150 किलोग्राम
2. जय बहादुर धामी, पुत्र अंग बहादुर धामी
निवासी: ग्राम सालकाट्य, थाना झापा, जिला बजांग, सुदूर पश्चिम नेपाल | उम्र: 29 वर्ष
बरामद चरस: 880 ग्राम
इन दोनों के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जनवरी 2025 से अब तक की बरामदगी का ब्यौरा:
चरस: 16.58 किलोग्राम
स्मैक/हेरोइन: 632.13 ग्राम
एमडीएमए: 5.789 किलोग्राम
अफीम: 986 ग्राम
सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
श्री चेतन रावत (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली टनकपुर)
श्री पूरन सिंह तोमर (वरिष्ठ उपनिरीक्षक, टनकपुर)
श्री विपिन चंद्र जोशी (उपनिरीक्षक, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट)
हेड कांस्टेबल 63 जगबीर सिंह
हेड कांस्टेबल कमल कुमार
हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी (एसटीएफ)
हेड कांस्टेबल किशोर कुमार (एसटीएफ)
पुलिस की अपील:
जनपद चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या नशीले पदार्थों का व्यापार होता दिखे, तो बिना झिझक 112 टोल-फ्री नंबर या निकटवर्ती थाना/चौकी को तत्काल सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।