🔊
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल दिल्ली से रवाना, टनकपुर में होगा रात्रि विश्राम
दिल्ली, 4 अगस्त।
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के अंतर्गत चौथे दल को आज सुबह दिल्ली से विधिवत हरिझंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जत्थे में 25 वर्ष से लेकर 67 वर्ष तक की आयु वर्ग के यात्री शामिल हैं। यात्रा का आज का रात्रि विश्राम उत्तराखंड के टनकपुर में निर्धारित किया गया है।
यात्रा दल के साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रतिनिधि भीम सिंह अधिकारी गाइड के रूप में यात्रा मार्गदर्शन हेतु साथ चल रहे हैं। यात्रा दल की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और आवश्यक मार्गदर्शन की पूरी व्यवस्था निगम द्वारा सुनिश्चित की गई है।
उल्लेखनीय है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा, धार्मिक आस्था के साथ-साथ साहस और आत्मअनुशासन का प्रतीक भी मानी जाती है। यात्रा के विभिन्न पड़ावों में प्रशासनिक सहयोग और सुविधाओं को लेकर सरकार व स्थानीय निकाय पूरी तरह से सजग हैं।