🔊
चंपावत में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा और अखण्ड अंबेडकर भवन का निर्माण कार्य शुरू, ₹305.10 लाख होंगे खर्च
चंपावत, 4 अगस्त 2025
विकसित चंपावत की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जनपद में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तथा अखण्ड अंबेडकर भवन का निर्माण कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल ₹305.10 लाख की लागत आएगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड को सौंपी गई है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार निर्माण स्थल पर प्रारंभिक भूमि समतलीकरण, चिन्हांकन और नींव से संबंधित कार्य तेजी से जारी है।
जनपद वासियों के लिए यह भवन न केवल बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बनेगा, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के आदर्शों को भी सुदृढ़ करेगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत को नई पहचान दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: