• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चंपावत नगर क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण, गड्ढा मुक्त सड़कों और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश (Champawat News)

Posted by admin
2025-08-05 14:45:36
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चंपावत नगर क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण, गड्ढा मुक्त सड़कों और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश


चंपावत 05 अगस्त 2025, सूवि।


माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के "गड्ढा मुक्त सड़क" अभियान को गति देने तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा एवं उप जिलाधिकारी चंपावत श्री अनुराग आर्य द्वारा नगर क्षेत्र की प्रमुख आंतरिक सड़कों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जीआईसी कनलगांव रोड, गौरल चौड़ रोड, जूप रोड, खटकना रोड, लालूआपानी रोड, ब्लॉक रोड, सर्किट हाउस रोड तथा हेलीपैड मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों पर बने गड्ढों को शीघ्र भरकर सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं मरम्मत व निर्माण कार्यों के दौरान पूर्ण सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) के प्रतिनिधि श्री अंकित आर्य ने बताया कि चंपावत नगर क्षेत्र में ₹160 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हेलीपैड क्षेत्र में 9 लाख लीटर क्षमता वाला जलाशय भी निर्मित किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के उपरांत संबंधित सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य अक्टूबर मध्य तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। बारिश के कारण आंशिक व्यवधान उत्पन्न हुए हैं, परन्तु मौसम अनुकूल होते ही कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़कों के किनारों का उचित भरान एवं समतलीकरण भी किया जाए, जिससे आवागमन सुरक्षित बना रहे और दुर्घटनाओं की संभावनाएं न्यूनतम की जा सकें।

निरीक्षण के दौरान खटकना पुल, जूप मार्ग तथा जिला अस्पताल मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग) की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि मार्ग में बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत की जाए तथा असमान सतहों को समतल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग जिला अस्पताल से जुड़ा हुआ है, जहाँ से गर्भवती महिलाओं एवं आपातकालीन मरीजों की निरंतर आवाजाही होती है, अतः इसका दुरुस्तीकरण शीघ्रता व प्राथमिकता के साथ किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद चंपावत के अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई, जल संस्थान के एई श्री पवन सिंह, यूपीसीएल के अधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in