🔊
स्वाधीनता दिवस पर राज्य आंदोलनकारियो ने विशिष्ट जन सेवा के लिए महिला उप जिलाधिकारी को किया सम्मानित।
लोहाघाट।राज्य आंदोलनकारी परिषद की ओर से विशिष्ट जन सेवा कर रही लोहाघाट की उप जिलाधिकारी नितेश डांगर का शाल उड़ाकर अभिनंदन किया गया। राज्य आंदोलनकरियों का कहना था कि जिन मूल्यों, आदर्शों व भावनाओं को लेकर हमने अलग उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना की थी, भले ही हमारे सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया। इसके बावजूद भी जो अधिकारी अपनी विशिष्ट जन सेवा की भावना से कार्य कर रहे हैं। उन्हें देखकर हमें संतोष करना पड़ता है कि समाज में ऐसे भी अधिकारी भी हैं जो अपनी शक्ति व सामर्थ से अपनी विशिष्ट जन सेवा कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को देखकर हमें संतोष होता है इन्हीं भावनाओं से आज एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लोहाघाट, पाटी, बाराकोट तहसील एवं पुल्ला उप तहसील का कार्यभार देख रही एसडीम नितेश डांगर को सम्मानित करने का अवसर मिला है।
लोकतंत्र सेनानी स्व. हयात सिंह मेहरा की धर्मपत्नी श्रीमती मुन्नी मेहरा, नवीन मुरारी,भूपेश देव,एडवोकेट भास्कर मुरारी, सुरेंद्र बोहरा, एडवोकेट पूजा अधिकारी, एडवोकेट मनीषा उप्रेती, एडवोकेट आरपी पांडे, चंद्रकला चतुर्वेदी,प्रियंका मेहरा का कहना था कि एसडीएम डांगर पर सरकारी राज काज का काफी दबाव होने के बावजूद भी वह हमेशा लोगों की समस्याओं को सुनने एवं जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा कर लोगों को राहत देने का प्रयास करती आ रही है।
फोटो_उप जिलाधिकारी को सम्मानित करते राज्य आंदोलनकारी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: