🔊
नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: BJP की दीपा दरमवाल बनीं अध्यक्ष, टॉस से तय हुई उपाध्यक्ष की किस्मत, कांग्रेस की की पुष्पा नेगी बनी उपाध्यक्ष
नैनीताल। लंबे विवाद और राजनीतिक ड्रामे के बाद आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए। मंगलवार को जिला कोषागार में हुई आधिकारिक घोषणा में भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट का चुनाव टॉस के जरिए हुआ,
अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की दीपा दरमवाल और कांग्रेस की पुष्पा नेगी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कुल 27 में से 22 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें दीपा दरमवाल को 11 और पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले, जबकि एक मत रद्द हो गया। इस तरह दीपा दरमवाल ने मात्र एक वोट के अंतर से जीत हासिल की।
उपाध्यक्ष पद पर टॉस से फैसला
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बहादुर सिंह नगदली और कांग्रेस की देवकी बिष्ट के बीच मुकाबला हुआ। दोनों को 11-11 मत मिलने पर चुनाव अधिकारी ने टॉस कराया। किस्मत कांग्रेस की देवकी बिष्ट के पक्ष में रही और वे उपाध्यक्ष चुनी गईं।
चुनाव प्रक्रिया में विवाद
चुनाव के दौरान पांच सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सामने आया, जिसके चलते वे मतदान में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस ने इस मुद्दे को अदालत में उठाया और पुलिस को उनकी तलाश में लगाया गया। इसी कारण गुरुवार शाम को चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। हालांकि मतगणना पूरी हो चुकी थी, लेकिन परिणाम की घोषणा रोक दी गई थी।
राजनीतिक खींचतान बनी चर्चा का विषय
भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के बीच खींचतान, पांच सदस्यों की गुमशुदगी और उपाध्यक्ष पद का टॉस से तय होना—इन सभी कारणों से यह चुनाव राज्य की राजनीति में बड़ा चर्चित मुद्दा बन गया है।