🔊
लधियाघाटी को मिलेगा विकास का रोडमैप,जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा औऱ सामाजिक कार्यकर्ता भोला बोहरा ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी लधियाघाटी की समस्याएँ
लधियाघाटी की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति की रखी मांग
चम्पावत, 20 अगस्त 2025।
लधियाघाटी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर दिवस अधिकारी सुभाष चंदा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें
1. लधियाघाटी के मुख्य मेला स्थलों का विकास व सौंदर्यीकरण
शिला देवी धाम मछियार मेला स्थल – ₹90 लाख
माँ नन्दा देवी धाम, चमोली चौड़ा मेहता मेला स्थल – ₹50 लाख
बैजनाथ मेला स्थल, खरड़ी – ₹50 लाख
बैद्यनाथ व सूर्यखस्टी मेला स्थल का विकास व रेस्ट हाउस – ₹50 लाख
वह्म मेला स्थल एवं गोलज्यू मेला स्थल – ₹50 लाख
2. शिक्षा के क्षेत्र में मांगें
लधियाघाटी के सभी इंटर कॉलेजों में एनसीसी यूनिट की स्थापना
क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना, ताकि विद्यार्थियों को लोहाघाट, चम्पावत या हल्द्वानी न जाना पड़े।
3. स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण
PHC चौड़मेहता का उच्चीकरण
एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।
मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से लधियाघाटी का दौरा करने का भी अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र क्षेत्रीय दौरे का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीरता से कार्य करेगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: