• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

आईफैड सुपरविजन मिशन द्वारा की गई ग्रामोत्थान रीप के कार्यों की समीक्षा। (Champawat News)

Posted by admin
2025-08-22 15:42:47
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आईफैड सुपरविजन मिशन द्वारा की गई ग्रामोत्थान रीप के कार्यों की समीक्षा।


चंपावत 21 अगस्त । ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति उत्तराखण्ड शासन द्वारा जनपद चंपावत में संचालित ग्रामोत्थान परियोजना रीप द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति समीक्षा आईफैड सुपरविजन मिशन द्वारा की गयी ।
मुख्य विकास अधिकारी डा जीएस खाती द्वारा जनपद आगमन पर सुपरविजन मिशन दल में शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए भ्रमण की कार्ययोजना व जनपद में रीप के तहत संचालित गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर मिशन सदस्यों के साथ चर्चा की गई ।
दो दिवसीय समीक्षात्मक भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिन मिशन के सदस्य विनय तुली एवं अभिजीत, विपणन सलाहकार फर्म (एमसीएफ) के प्रबंधक सेल्स कुणाल सावकर व कार्यक्रम प्रबंधक संपत द्वारा उन्नति महिला संकुल संघ बमनपुरी के संचालक मंडल व समूह सदस्यों के साथ बैठक कर समूह व संघ की संचालन प्रक्रिया, संकुल संघ द्वारा संचालित व्यवसायिक गतिविधियां, शेयर मैचिंग व शेयर राशि का उपयोग, सीसीएल का उपयोग, अल्ट्रा पुवर पैकेज का लाभार्थी सदस्यों पर प्रभाव, पशु सखी द्वारा किये कार्य, जलवायु आधारित कृषि , व्यक्तिगत उद्यम संचालन तथा संघ की दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पर चर्चा व जानकारी ली गयी , सामुहिक उद्यम गतिविधि के तहत उन्नति संघ में एक समूह द्वारा स्थापित वेयरहाउस (भंडार गृह) का निरीक्षण व मूल्यांकन कर प्रगति समीक्षा की गई। इसके उपरांत अमोडी में 1.60 करोड़ की लागत से प्रस्तावित वे साइड एनीमिटीस स्थल व धुरा मे सहकारिता विभाग के साथ 1 हेक्टेयर में अभिसरण से तैयार अदरक बीज प्रदर्शन क्षेत्र का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण एवं लाभार्थियों से चर्चा कर आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया गया।

चंपावत ब्लॉक के चयनित स्थलों में भ्रमण व समीक्षा के पशचात बाराकोट ब्लॉक में संचालित लडीधुरा संकुल संघ के अंतर्गत ढटी ग्राम में समूह स्तरीय लघु उद्यम के तहत सिद्ध बाबा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित मत्स्य पालन गतिविधि का स्थलीय निरीक्षण किया गया व समूह द्वारा मत्स्य पालन से अर्जित आय व भविष्य की व्यवसाय कार्य योजना पर समूह सदस्यों के साथ चर्चा की गई।
समीक्षा भ्रमण के द्वितीय दिवस में मिशन सदस्यों द्वारा लोहाघाट ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम ठाठा में रीप व पशुपालन विभाग के सहयोग एवं अभिसरण से माँ लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ठाठा द्वारा संचालित गोट ब्रीडिंग युनिट का निरीक्षण कर युनिट संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली गई। युनिट संचालक प्रदीप शर्मा द्वारा गोट युनिट संचालन प्रक्रिया व भविष्य की कार्य योजना से मिशन को अवगत कराया गया।
जनपद के चंपावत, बाराकोट व लोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र में समीक्षा भ्रमण के दौरान चर्चा में जनपद चंपावत में रीप द्वारा संचालित गतिविधियों पर आईफैड मिशन दल द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में बेहतर कार्य संचालन व प्रबंधन हेतु समूह सदस्यों व संचालकों तथा परियोजना स्टाफ को आवशयक मार्गदर्शन व सुझाव दिये गये।

समीक्षात्मक भ्रमण कार्यक्रम में रीप के जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा ,सहायक प्रबंधक संस्थाएँ प्रकाश चंद्र पाठक, सुमित कुमार, सचिन चंखवान, अतुल सिरस्वाल, नीरज पंत ,हिमांशु मेहता,सुनील कुमार, ब्लॉक व संकुल संघ स्टाफ द्वारा प्रतिभाग कर भ्रमण कार्यक्रम के सफल संचालन व प्रबंधन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

फोटो: परियोजना कार्यों की समीक्षा करते आईफैड मिशन के सदस्य


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in