🔊
माता पूर्णागिरी धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सिद्ध बाबा धाम में भी की पूजा-अर्चना
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध माता पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर साल की तरह इस बार भी हजारों भक्त माँ पूर्णागिरी के दर्शन के लिए पहुंचे और सिद्ध बाबा धाम में भी पूजा-अर्चना की।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता सती की नाभि इसी स्थान पर गिरी थी, जिससे यह स्थान शक्तिपीठों में शामिल हुआ। यहाँ दर्शन करने के बाद श्रद्धालु काली माता, भैरव बाबा और सिद्ध बाबा के मंदिरों में पूजा करते हैं।
सिद्ध बाबा धाम का विशेष महत्व है, क्योंकि माता पूर्णागिरी ने स्वयं कहा था कि मेरे दर्शन के बाद सिद्ध बाबा के दर्शन करने पर ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, ताकि सभी भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: