🔊
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 9 महीने बाद खौफनाक अंजाम - गुरुग्राम में अल्मोड़ा की युवती की पति ने हत्या की।
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र के नाहरपुर कासन गांव में एक दंपती के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की बेलन से प्रहार कर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान निशा (निवासी बोडेसेना गांव, अल्मोड़ा) के रूप में हुई है। आरोपी पति राजेंद्र खापली (खेत गांव, अल्मोड़ा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात
पुलिस जांच में सामने आया है कि निशा और राजेंद्र की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2024 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था।
फोटो- मृतका
विवाद से हत्या तक
गुरुवार को झगड़ा बढ़ने पर निशा ने गुस्से में पति पर चिमटा फेंका। इस पर राजेंद्र ने बेलन से निशा के सिर पर वार किया और गिरने के बाद चुन्नी से गला दबाकर उसकी जान ले ली।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।