🔊
हल्द्वानी में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण, आरोपी सुहेल पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी में दिनदहाड़े दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ सनसनीखेज वारदात हुई। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम उनकी 15 वर्षीय बेटी ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान हल्द्वानी निवासी सुहेल नामक युवक ने पहले छात्रा से छेड़छाड़ की।
जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका हाथ पकड़कर जबरन स्कूटी पर बैठाया और सरेआम अगवा कर लिया। कुछ देर बाद आरोपी छात्रा को नैनीताल रोड के पास छोड़कर फरार हो गया।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।