🔊
बाबा गोरक्षनाथ धाम, चंपावत में सुविधाओं की मांग - बाबा रामनाथ जी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर रखी बात
देहरादून/चंपावत। धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर (गोरखनाथ धाम, तल्लादेश/मंच, चंपावत) आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन और भजन-कीर्तन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसी क्रम में मंदिर के महंत योगी रामनाथ जी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर चार प्रमुख मांगें रखी हैं-
भव्य हॉल का निर्माण - 60x150 फीट का विशाल हॉल, जिसमें लगभग 2,000 श्रद्धालु एक साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकें।
बाउंड्री वॉल का निर्माण - मंदिर की सुरक्षा एवं सीमा निर्धारण हेतु।
मार्ग का सुदृढ़ीकरण - हरम से बाबा गोरक्षनाथ मंदिर तक जाने वाले दुर्गम रास्ते को पक्का बनाने की आवश्यकता।
पैदल मार्ग पर टिन शेड व सोलर लाइट्स -मिट्टी खाल से गोरखधुना मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए।
इसी संदर्भ में बाबा रामनाथ जी ने आज देहरादून में उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से धार्मिक एवं शिष्टाचार मुलाकात भी की।
इस दौरान बाबा जी ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि
माननीय मुख्यमंत्री जी जिस समर्पण भाव से निरंतर जनहित के कार्य कर रहे हैं, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। चाहे समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का ऐतिहासिक कदम हो अथवा अवैध मदरसों को हटाने का साहसिक निर्णय-मुख्यमंत्री जी का प्रत्येक कार्य प्रशंसनीय एवं जनकल्याणकारी है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी कृपा सदैव मुख्यमंत्री जी पर बनी रहे।
स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा रामनाथ जी द्वारा उठाई गई ये पहल न केवल धाम आने वाले भक्तों के लिए सहायक होगी, बल्कि चंपावत जिले में धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: