🔊
जनपद चम्पावत पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण, चम्पावत की बेटी अनामिका बिष्ट को तीलू रौतेली पुरस्कार
जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में नियुक्त मुख्य आरक्षी हरीश सिंह बिष्ट की सुपुत्री अनामिका बिष्ट को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें 04 सितंबर 2025 को आईआरडीटी सभागार, सर्वे चौक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया।
अनामिका बिष्ट की उपलब्धि
कम आयु में कराटे की राष्ट्रीय चैंपियन।
जुलाई 2025 में श्रीलंका (कोलंबो) में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता।
तीलू रौतेली पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष वीरबाला तीलू रौतेली की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बेटियों को दिया जाता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति ने पूरे पुलिस परिवार की ओर से अनामिका बिष्ट और उनके पिता मुख्य आरक्षी हरीश सिंह बिष्ट को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: